दुःखद- उत्तराखंड में कार खाई में गिरने से दो शिक्षकों समेत तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और दर्दनाक हादसा टिहरी जिले में हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जानकारी के अनुसार, यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास हुआ। एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। मृतक ऋषिकेश से आ रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए तीनों लोग शिक्षक थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में गिर गई, जिससे कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ। रेस्क्यू अभियान जारी है, और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Ad_RCHMCT