BREAKING-देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन,युवक की मौत।।

ख़बर शेयर करें -

BREAK8NG-देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन,युवक की मौत,SDRF ने किया शव को बरामद।।

टिहरी – रजाखेत घनसाली क्षेत्र खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने शव को किया बरामद।

गुरुवार को देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन में एक युवक सवार था। जो कि रजाखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होने पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उक्त युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक तक पहुंच बनाई।

उक्त युवक विनोद सिंह s/o कालिका सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Ad_RCHMCT