नैनीताल-भीमताल, सुसाइड प्वाइंट के पास 500 मीटर गहरी खाई से एक शव को किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-भीमताल, सुसाइड प्वाइंट के पास 500 मीटर गहरी खाई से एक शव को किया बरामद।

एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि भीम ताल सुसाइड प्वाइंट के पास गहरी खाई में एक शव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से मुख्य आरक्षी लाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गहरी खाई में उतरकर उक्त शव तक अपनी पहुंच बनाई जिसके उपरांत 500 मीटर गहरी खाई से उक्त शव रजत भल्ला पुत्र लक्ष्मी लाल उम्र 27 वर्ष निवासी हल्द्वानी देवलचोड के शव को बरामद कर अत्यंत दुर्गम रास्तो से होते हुए बॉडी बैग व रोप के माध्यम से मुख्य तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

एसडीआरएफ पोस्ट प्रभारी नैनीताल से मुख्य आरक्षी लाल सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त युवक का शव आधा जला हुआ था। जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।

Ad_RCHMCT