BREAKING-कुछ दिन पूर्व बैराज मे नहाते हुए डूबे युवक का शव रोप के माध्यम से उतरकर किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-कुछ दिन पूर्व बैराज मे नहाते हुए डूबे युवक का शव रोप के माध्यम से उतरकर किया बरामद।।

ऋषिकेश,पशुलोक बैराज में पूर्व से लापता चल रहे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की डीप डाइविंग टीम ने किया बरामद।

आज गुरुवार को चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक शव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

एसडीआरएफ टीम के कुशल डीप डाइवर ओम प्रकाश को रोप के माध्यम से बैराज के नीचे उतरा गया व उक्त शव को चैनल गेट से बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द किया।

मृतक राहुल पुत्र परमानंद उम्र 27 वर्ष निवासी मेंहदी गंज पटना बिहार है,जो कि 24 अप्रैल 2022 को अपने परिजनों के साथ सच्चा धाम तपोवन में नहाते समय डूब गया था। जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

एसडीआरएफ टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर, ओमप्रकाश, किशोर कुमार, लक्ष्मण सिंह, पैरामिडिक्स अमित कुमार व सूरज कुमार शामिल रहे।

Ad_RCHMCT