हल़्द्वानी-(BREAKING) युवाओं को नशा बेचने वाले 2 तस्करों को 1125 नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

हल़्द्वानी-(BREAKING) युवाओं को नशा बेचने वाले 2 तस्करों को 1125 नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले तस्करों को नैनीताल पुलिस ने किया ढेर
दो व्यक्तियों से 1125 नशीले इंजेक्शन व 02 मोटर साइकिल बरामद कर किया गिरफ्तार

राज्य में नशे की रोकथाम के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर नशे के तस्करों को ढेर कर रही है उसी क्रम मे नैनीताल पुलिस ने भी नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने वाले तस्करों को किया ढेर।

पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में आज गुरुवार को नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित बनभूलपुरा पुलिस टीम  व SOG जनपद नैनीताल द्वारा नशे के विरुद्ध संयुक्त कार्यावाही

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

करते हुए घास मण्डी के पास, थाना बनभूलपुरा से 02 अभियुक्तगण क्रमशः1- रेहान S/o नूर इस्लाम R/o उत्तर उजाला जाकिर फूल वालों के घर के पास वार्ड न0 28 थाना-बनभूलपुरा जनपद-नैनीताल उम्र-22 वर्ष  के कब्जे

से गत्ते की पेटी BUPINE (Buprenorphine Injection IP 02ml) इन्जेक्शन के कुल 20 डिब्बे जिसमे प्रत्येक मे 25 इन्जेक्शन कुल 20X25 = 500 इन्जेक्शन जिस पर प्रत्येक मे बैच न0 BP-014 अंकित है

एवं AViL (Pheniramine Maleate Injection I.P 10 ml) के कुल 10 डिब्बे जिसमें प्रत्येक डिब्बे में 25 पीस कुल 25X10= 250 इन्जेक्शन मय मोटरसाईकिल संख्या– UK06AV-6160 (यामाहा कम्पनी) के परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

एवं अभियुक्त 2- विशाल गुप्ता S/o सुभाष गुप्ता  R/o जोशी विहार संजू चक्की के पास,वार्ड न0 59,थाना-वनभूलपुरा नैनीताल उम्र-25 वर्ष के कब्जे से BUPINE (Buprenorphine Injection IP 02ml) इन्जेक्शन के कुल 09 डिब्बे जिसमे प्रत्येक मे 25

इन्जेक्शन कुल 25×09= 225 इन्जेक्शन जिस पर प्रत्येक मे बैच न0 BP-014 अंकित है व AViL (Pheniramine Maleate Injection I.P 10 ml) के कुल 06 डिब्बे जिसमें प्रत्येक डिब्बे में 25 पीस कुल 25X06 = 150 इंजेक्शन मय स्कूटी संख्या- UK04AH-4682 स्कूटी (होण्डा एक्टिवा) के परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त दोंनो अभियुक्तगणो से कुल–1125 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-128/22 धारा-8/22/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

दौराने पूछताछ अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि बरामदा इंजेक्शन किच्छा निवासी बंगाली डॉक्टर से सम्पर्क कर सस्ते दामों में किच्छा से लाकर मँहगे दामों मे नशा करने वाले लोगों को बेचते है।

किच्छा निवासी डॉक्टर की सुरागरसी/पतारसी कर साक्ष्य संकलन कर संलिप्तता की जाँच की जा रही है। अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

नोट:- उपरोक्त टीम को पुलिस नीलेश आनंद भरणे, उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा ₹10000 का नगद ईनाम व श्री पंकज भट्ट,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 5000 का नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार


पुलिस टीम मे नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा,नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल, उ0नि0 मनोज यादव – (थाना-बनभूलपुरा) ,कानि0  मुन्ना सिंह-(थाना-बनभूलपुरा),कुन्दन कठायत-(SOG NTL),भानू प्रताप- (SOG NTL),अनिल गिरी (SOG NTL), त्रिलोक चन्द (SOG NTL) मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT