BREAKING-रामनगर मे भी कोरोना का कहर जारी,आज फिर 78 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- राज्य मे कोरोना के नये मामलों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं तो वहीं जिले में भी मामलों में वृद्धि हुई है तो वहीं रामनगर में भी दिन प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ रहा है।

शुक्रवार को 78 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।वहीं प्रशासन द्वारा सभी संक्रमितों को क्वारन्टीन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शुक्रवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों शहर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि शुक्रवार को 78 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।उन्होंने बताया कि 66 लोगों की RTPCR और 12 लोगों की रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।सभी संक्रमितों को क्वारन्टीन करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को क्वारन्टीन करने की कार्यवाही की साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग करनी भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

शुक्रवार को 78 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें ढेला रिसार्ट,पंचवती रामनगर,चैनपुरी,दुर्गापुरी,नारायणपुर,बोर्ड आफिस, पोस्ट आफिस, बैलपड़ाव,जोगीपुरा,चन्द्रनगर,ढिकुली, पीरुमदारा,लखनपुर आदि क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी को क्वारन्टीन करने की कार्यवाही की है।वहीं प्रसाशन भी लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कह रहा है।

Ad_RCHMCT