हल्द्वानी-जिलाधिकारी ने डाक्टर फार यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,ये मिलेंगी सुविधाएं।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने हरी झंडी दिखाकर डाक्टर फार यू वाहनों को रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश का पहला जनपद है जहां डाक्टर फार यू वाहन का शुभारम्भ किया गया है। उन्होने बताया इस टीम में डाक्टर, नर्स के साथ ही चिकित्सक स्टाफ मौजूद रहेंगें। श्री गब्र्याल ने बताया कि जनपद मे जितने कोविड के मरीज होम आइसोलेशन मे है उन्हे घर पर ही दवाओं के साथ ही कोविड की जांच के साथ ही आक्सीमीटर, प्लस,बीपी आदि की जांच तथा कोविड केयर किट भी घर पर ही उपलब्ध कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इसके साथ ही मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण भी किया जायेगा। उन्होने कहा जनपद में 14 टीमों द्वारा मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों मे यह टीम मौजूद रहेगी। उन्होेने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों मे जो कोविड मरीज हैं उन्हें अस्पताल आने मे परेशानियों का सामना करना पडता है यह डाक्टर फार यू वाहन के द्वारा सभी सुविधायें उन्हें घर पर ही मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिलाधिकारी द्वारा वर्चुवल के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। संयोजक डाक्टर फार यू संदीप नैनवाल ने कहा कि नैनीताल जनपद के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपदों मे भी डाक्टर फार यू के माध्यम से लोगों को उच्चकोटि की चिकित्सा कोविड मरीजों के साथ ही कोविड से बचाव की जानकारी भी आम जनता को दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उन्होने कहा डाक्टर फार यू वाहन मे चिकित्सक, नर्स के साथ ही चिकित्सा स्टाफ भी रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, अपर चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत,डा0 रजत, डा0गौरव, डा0 पियूष के अलावा चिकित्सकीय टीम उपस्थित थी।

Ad_RCHMCT