BREAKING-पुलिस ने चुनाव के दृष्टिगत अल्टो कार से पहाडी क्षेत्रों मे तस्करी की जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में सघन चेकिंग अभियान जारी है।

इसी इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान शहीद स्मारक रोड के पास से भगवती मंदिर की ओर से आ रही अल्टो कार नंबर यूके 18 डी 7208 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

शराब तस्करी में पकड़े गए व्यक्ति का नाम सुरेंद्र सिंह बोरा, पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह वोहरा निवासी राजीव नगर बिंदुखत्ता लालकुआं, उम्र 35 वर्ष है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर मुकदमा एफ.आई.आर.नंबर 25/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

तस्कर द्वारा बताया गया कि अंग्रेजी शराब को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से बिक्री हेतु पहाड़ी क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

पुलिस टीम में-उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता लालकुआं, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता, कांस्टेबल राजेश कुमार, कॉन्स्टेबल दयाल नाथ,कांस्टेबल कमल बिष्ट मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT