BREAKING-कोतवाली रामनगर पुलिस ने अप्रिय घटना की फिराक में घूम रहे युवक को चाकू के साथ किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद नैनीताल पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान प्रचलित है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा निर्देशन एवम महिला उपनिरीक्षक प्रीति चौकी प्रभारी खताड़ी रामनगर के कुशल नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त के दौरान एक व्यक्ति मोहम्मद चाँद पुत्र मो0 सलीम निवासी ऊंटपडाव खताडी रामनगर जिला नैनीताल को एक चाकू (खंजर) के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जो चुनावी माहौल में किसी अप्रिय घटना करने की फिराक में घूम रहा था। अभियुक्त के खिलाफ थाना रामनगर पर मु0अ0स0 29/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

गिरफ्तारी टीम
1 म0उ0नि0 प्रीती चौकी प्रभारी खताड़ी
2 कानि0 हेमन्त सिंह
3 कानि0 अभय सिंह

Ad_RCHMCT