BREAKING-रुद्रपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद की 02 लाख की धनराशि।।

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2022 चुनाव के परिपेक्ष में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के आदेशानुसार वर्तमान में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने हेतु आदेशित किया गया था।

जिसमें विशेषकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया था आदेश के अनुपालन में इंदिरा चौक रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान रामपुर रोड से आती कार रंग सफेद रजिस्ट्रेशन नंबर DL12cb 3078 को चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

तो उसमें सवार व्यक्ति अशोक चंदना पुत्र स्वर्गीय श्री आर के चंदना निवासी हाउस नंबर 885 /8 मेन बाजार महरौली नियर एसबीआई नई दिल्ली जिसमें दो अन्य व्यक्ति हरनूर सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह निवासी फरीद कोट पंजाब व वैभव चंदना पुत्र अशोक चंदना निवासी मेन बाजार महरौली नई दिल्ली की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे की तरफ से एक पीला लिफाफा बरामद हुआ जिसको चेक करने पर लिफाफा के अंदर से 500 -500 रुपये के नोटों की 4 गड्डियां बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

जिनकी गिनती करने पर कुल ₹2,00000 बरामद हुआ जिसके कोई भी दस्तावेज कार चालक द्वारा उपलब्ध नहीं कराए गए ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।

अशोक चंदना के कब्जे से कुल 2,00000 रूपया बरामद हुआ जिसे आचार संहिता के उल्लंघन व बरामदा धनराशि का चुनाव में दुरुपयोग कर सकता हैँ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

जिस बावत बरामदा धनराशि को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम मे सीपीयू निरीक्षक राकेश बिष्ट,चौकी प्रभारी रम्पुरा अनिल जोशी, उप निरीक्षक दिनेश उप्रेती,कांस्टेबल नारायण सिंह,कांस्टेबल दीपक भट्ट
,कांस्टेबल प्रकाश दफोटी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT