BREAKING-चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले शराब तस्कर को 10 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले शराब तस्कर को 10 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।।

पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु

जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

आदेशानुसार हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी व भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा सोमवार को आनंदपुर केमिकल फैक्ट्री के पास से

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त सुजल पुत्र जगदीश टम्टा निवासी नारायण नगर बिठौरिया नंबर 1 थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 19-वर्ष के कब्जे से 07 पेटी अंग्रेजी शराब व 03 पेटी देसी शराब कुल 10 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या -44/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम

1-उ0नि0 कृष्णागिरी
2- उ0नि0 संजय कुमार
3-कानि0 श्याम सिंह ढोंगी
4- कानि0 चंदन नेगी

Ad_RCHMCT