स्वर कोकिला लता मंगेशकर को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।।

ख़बर शेयर करें -

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रूपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी राजपुरा में पुष्पांजलि अर्पित कर लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनकी दिव्य आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था योगेन्द्र कुमार साहू ,कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुःखद है। और कला जगत के साथ देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसलिए लता मंगेशकर को आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में हमेशा याद करेंगी जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी और लता मंगेशकर के अतुलनीय देशप्रेम मधुर वाणी व सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

क्योंकि लता मंगेशकर ऐसी शख्सियत थी जिनके अमर देशभक्ति गीतों से असंख्य भारतीयों को दृढ़ संकल्प के साथ समाजहित एवं भारतहित में कार्य करने की प्रेरणा व ऊर्जा हमेशा मिलती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


इस दौरान श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय ,संरक्षक रुपेन्द्र नागर ,अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ,कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, रितिक साहू, राहुल मण्डल दीपक कुमार ,सूरज मिस्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT