ब्रेकिंग:-यहाँ होली में कर रहा था शराब पिलाने और बेचने का काम,पुलिस ने शराब परोस रहे 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देघाट पुलिस ने शराब परोस रहे 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत समस्त सीओ/थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मंगलवार को थाना देघाट पुलिस द्वारा होली पर्व पर चेकिंग के दौरान कुंदन सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह निवासी ग्राम नगरकोटीया थाना देघाट को खुद की दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचने पर 11 पव्वे अंग्रेजी शराब व एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी को जर्मनी में मिला ₹3.30 लाख का पैकेज: सीएम धामी से मिलीं नर्स सपना राणा; राज्य सरकार की वैश्विक रोजगार योजना का दिखा बड़ा असर

जिस पर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम
1 हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
2 हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव

Ad_RCHMCT