बुआ(रेखा आर्या) ने शिशु सदन के बच्चों संग खेली होली

ख़बर शेयर करें -

बुआ(रेखा आर्या) ने शिशु सदन के बच्चों संग खेली होली

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन में बच्चों संग खेली होली,प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है होली-रेखा आर्या

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या होली के अवसर पर केदारपुरम स्थित शिशु सदन पहुंची जहां उन्होंने महिलाओं संग जमकर होली खेली।उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को इस अवसर पर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देने के साथ प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की कहा कि सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। कहा कि रंगों का यह उत्सव नकारात्मक उर्जा की समाप्ति तथा सुख, समृद्धि व खुशहाली की संवाहक है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

बुराई पर अच्छाई के विजय के का प्रतीक होली यह संदेश लेकर आती है कि जीवन में आनंद, प्रेम, संतोष एवं दिव्यता होनी चाहिए,जब मनुष्य इसका अनुभव करता है तो उसका जीवन स्वाभाविक रूप से रंगमय हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

रंगों का यह उत्सव नकारात्मक उर्जा की समाप्ति तथा सुख, समृद्धि व खुशहाली की संवाहक है।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT