BREAKING-यहाँ देर रात पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा,दो गंभीर घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू,वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ देर रात पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा,दो गंभीर घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।।

सहिया मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू।

दिनांक 13 मई 2022 को देर रात , एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चकराता से सहिया मार्ग पर सेज गांव बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार: कॉपर वायर बरामद

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन संख्या UK 16 CA 1685 एक पिकअप हैं । जो कि कोरवा से चकराता कि ओर आ रहा था। चकराता से सहिया मार्ग पर सेज गांव बैंड के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया l जिसमें 02 युवकों को गंभीर चोटे आई है ।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल उक्त युवकों को रेस्क्यू कर सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया गया व उसके उपरांत उक्त 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

घायलों के नाम:-

  1. हाकम पुत्र इसरार अहमद निवासी सहारनपुर उम्र 34 वर्ष।
  2. सरफराज पुत्र शौकत अली उम्र 27 वर्ष निवासी मोहल्ला सजुकी सराय सहारनपुर उत्तर प्रदेश
Ad_RCHMCT