BREAKING-यहाँ पुल पर नदी मे कूदने के लिए चढ़ा युवक,SDRF और पुलिस ने वक़्त रहते बचाई युवक की जान।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ पुल पर नदी मे कूदने के लिए चढ़ा युवक,SDRF और पुलिस ने वक़्त रहते बचाई युवक की जान।।

उत्तरकाशी-भटवाड़ी द्वारी गांव में एक युवक द्वारा नदी में कूदने का किया प्रयास ,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने वक़्त रहते की युवक के प्राणों की रक्षा।।

शनिवार को भटवाड़ी क्षेत्र के द्वारी गांव में एक युवक पुल के ऊपर चढ़ गया है और नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है की सूचना एसडीआरएफ टीम को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

जहाँ एक युवक नाम सचेंद्र पुत्र कमल सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम द्वारी, नटिण पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

युवक पुल पर बेहद खतरनाक स्थान पर चढ़ गया था और अत्यंत आवेश में था। ज़रा सी भी गलती प्राणघातक सिद्ध हो सकती थी।

ऐसे में SDRF टीम द्वारा अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बेहद सूझबूझ से स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

युवक को प्रेमपूर्वक समझाते हुए उस तक पहुंच बनाई गई व बिना वक़्त गवाये रेस्क्यू कर पुल से सुरक्षित नीचे उतारा गया व एसडीएम महोदय के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT