रामनगर-(BREAKING) लापता युवक का शव नदी के फीडर में मिलने से मचा हड़कंप,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-लापता युवक का शव नदी के फीडर में मिलने से मचा हड़कंप,परिवार में कोहराम।।

रामनगर के मौहल्ला मोतीमहल निवासी 18 मार्च से लापता था।जिसका आज रविवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मोतीमहल निवासी 37 वर्षीय युवक का शव आज कोसी नदी फीडर के पास मिला, शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

आपको बता दें कि रामनगर में होली के दिन 18 मार्च से मनोज कश्यप जिसकी उम्र 37 वर्ष थी, वह लापता था, परिजनों ने जिसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी थी।

वही तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वही आज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव कोसी नदी के फीडर के पास नदी में तैर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की जांच की गई तो पता लगा कि युवक रामनगर के ही मोतीमहल निवासी मनोज कश्यप है।

जो 18 मार्च से लापता था।वही उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंचे सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि यह युवक 18 मार्च से लापता था और उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने की आशंका से इसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

वहीं उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।वहीं पुलिस जांच में जुटी है वहीं सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT