BREAKING-गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर चल रही महत्वपूर्ण बैठक,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर चल रही महत्वपूर्ण बैठक,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर।।

देश मे प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों मे मतगणना के बाद कई प्रदेशों में सरकार भी बन गई हैं तो उत्तराखंड राज्य में 10 मार्च को मतगणना के बाद नतीजे सामने के बाद से ही भाजपा संगठन मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जद्दोजहद में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में 20 साल के नर बाघ की मौत, रेस्क्यू सेंटर में ली अंतिम सांस | पढिये पूरी खबर

हालांकि, पिछले 10 दिनों के भीतर उत्तराखंड सीएम के नाम को लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं इसी क्रम में रविवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ही अध्यक्षता में दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक चल रही है।

जिसमें उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कई नेता बैठक में मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी संगठन ने सीएम धामी से की भेंट, मानदेय वृद्धि पर आश्वासन मिलने से हड़ताल स्थगित।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही बैठक में मुख्यमंत्री के नाम समेत केवल मंत्रियों के नामों पर गहन मंथन किया जा रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि आज इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। जिसके बाद एक दो दिनों के भीतर देहरादून में विधायक मंडल की बैठक होगी इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

आपको बता दें कि वैसे भाजपा ने चुनाव मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री के चुनाव हारने के बाद अभी तक मुख्यमंत्री की धोषणा नहीं हो पाई है और मंथन चल रहा है।

Ad_RCHMCT