BREAKING-रामनगर क्षेत्र में नशा घोलने वाले 02 गांजा तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ कोतवाली रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-रामनगर क्षेत्र में नशा घुलने वाले 02 गांजा तस्करों को भारी मात्रा में गांजे के साथ कोतवाली रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

रामनगर जिला नैनीताल- पंकज भटट् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार चलाये जा रहे प्रभावी नशा मुक्त अभियान के तहत बलजीत भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के सफल पर्यवेक्षण में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में

गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनोज सिंह मय का अभय सिंह, का. आसिफ के द्वारा तेलीपुरा रोड पर गश्त / चैकिंग कर प्लाईवुड फैक्ट्ररी से पहले सड़क किनारे पहुंचे तो थोडी देर बाद सड़क से बगीचे की ओर जाने वाले रास्ते पर अन्दर से एक मोटरसाइकिल आती दिखायी दी जिस पर 02 व्यक्ति थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

उन मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अचानक पुलिस कर्मियों को सामने देखकर मोटरसाइकिल रोक ली और सकपकाकर मोटरसाइकिल को मोड़कर वापस बगीचे की तरफ भागने का प्रयास करने लगे।

जिन्हें शक होने पर मोटरसाइकिल अपाचे UK04H4783 सहित कुछ ही दुरी पर पकड़ लिया ,उक्त दोनों व्यक्तियों के बीच एक काले रंग का बड़ा पिट्ठू बैग रखा था जो मोटरसाइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपनी गोद पर रखा था। दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए सकपकाने का कारण पूछा तो मोटरसाइकिल चालक सीट पर बैठे व्यक्ति

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

ने अपना नाम अर्जुन सिंह सैनी S/O गजराम सिंह सैनी R/O टांडा मल्लू रामनगर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शमशेर S/O शेर अली R/O सावल्दे पूरब रामनगर उम्र-27 वर्ष बताया तथा सकपकाने के सम्बन्ध मे कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके।

सख्ती से पूछने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा बताया कि हमारे पास गांजा है। जिसे उन्होंने मोटरसाइकिल से नीचे उतारकर पुलिस कर्मियों को खोलकर दिखाया , जिसके अंदर एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा के कट्टे के अंदर गहरे हरे रंग का पत्तीनुमा पदार्थ गांजा भरा था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

जिस पर अभियुक्तगणों को जुर्म धारा 8/20/60 NDPD Act से अवगत कराते हुए समय 18.35 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । उक्त दोनों अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

बरामदगी:-मोटरसाइकिल अपाचे नं0 UK04H4783 मय 07 किलो गांजा नाजायज ।

विवेचक-उ0नि0 बी सी मासीवाल
पुलिस टीम
उ0नि0 मनोज अधिकारी
कानि0 मो0 आशिफ
कानि0 अभय सिंह

Ad_RCHMCT