शादी से पहले मौत के आगोश में समाई पिंकी ,पूरा परिवार बिखरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते तीन जिस प्रकार से एक ही परिवार के सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है काफी दर्दनाक खबर थी लेकिन इस खबर में एक नई बात सामने आई है बता दे कि एक दिन पहले हुए हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। उन पांच लोगों में दुल्हन भी शामिल थी। पिंकी की शादी 12 मई को होनी थी। खरीदारी करने परिवार मेरठ गया था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन परिवार की खुशियों की काल की नजर लग गई। हादसे में पिंक समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना


चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के वाक गांव में एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वाक गांव सहित समीपवर्ती क्षेत्र में इस घटना से मातम पसरा है। दुर्घटना का शिकार हुई पिंकी के पिता त्रिलोक सिंह राणा व माता हरकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी सहित अपने भाई के परिवार को खोने के बाद पिंकी की मां गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


दो मई को पिंकी मेरठ अपने मामा के घर भाई संजू सिंह के साथ शादी की खरीददारी के लिए गई थी। भाई अपनी बहन को मेरठ छोड़कर वापस घर आकर शादी की तैयारियों में जुट गया था। 12 मई को पिंकी की शादी खुशहाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कोटग्वाड़ किमनी, थराली से होनी थी। शादी के लिए सभी रिश्तेदारों और जानने वालों को न्योजा भेज दिया था। कई रिश्तेदार गांव पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन शादी से पहले हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश


पिंकी के मामा प्रताप सिंह पत्नी भागीरथी देवी, पुत्र विजय व पुत्री मंजू को अपने वाहन से शादी में शामिल होने के लिए शनिवार मेरठ से निजी वाहन से वाक गांव के लिए रवाना हुए थे। देवप्रयाग मार्ग पर तोता घाटी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से इनमें सभी की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीण इस हादसे से बहुत दुखी हैं। मामा प्रताप सिंह का तो इस दुर्घटना में पूरा परिवार ही बिखर गया।

Ad_RCHMCT