यहां जीजा ने साली के साथ किया रेप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

इंसान की नियत किस समय कहां पर डोल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता और आज के समय में रिश्तो को शर्मसार करने वाले मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और राज्य में दुष्कर्म के मामले दिन पर दिन तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी कोतवाली में भी सामने आया है जानकारी के अनुसार बता दें कि यहां पर सुसर ने अपने दामाद पर उनकी बेटी से रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वो उनके रिश्ते के दामाद है। इतना ही नहीं, रेप के बाद लड़की के साथ मारपीट की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


पीड़िता के पिता ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर में कहा है कि बीते 25 अप्रैल को उनके रिश्ते का दामाद कमल उनकी 18 वर्षीय छोटी बेटी को अपने घर ले गया था। कमल मूलतरू बागेश्वर के बैशानी गांव का रहने वाला है वर्तमान समय में वह उधमसिंह नगर किच्छा में रहता है।आरोप है कि दमाद घर ले जाने के बजाय पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


इसके बाद जब तक लड़की उसके घर रही वह उसकी पिटाई करता रहा और किसी से नहीं बताने की धमकी दे रहा था बाद में पीड़िता ने फोन करके अपने परिजनों को बताया कि कमल उसके साथ दुष्कर्म किया है और अब मारपीट कर रहा है । जब बड़ी बेटी उसको लेने गई तो कमल ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


3 मई को दोनों लड़कियां वापस अपने घर आ गईं तब से आरोपी कमल उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा। इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Ad_RCHMCT