BREAKING-कोतवाली रामनगर पुलिस का नशे के सप्लायरों पर कड़ा प्रहार भारी मात्रा मे गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-कोतवाली रामनगर पुलिस का नशे के सप्लायरों पर कड़ा प्रहार भारी मात्रा मे गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।।

पंकज भटट् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में लगातार चलाये जा रहे प्रभावी नशा मुक्त अभियान के तहत बलजीत भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के सफल पर्यवेक्षण में सोमवार को अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम

व0उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा , उ0नि0 राजेश जोशी मय हमराही हेमन्त सिंह, कानि0 गगन भण्डारी ,कानि भगवत परिहार के द्वारा हिम्मतपुर 16 नम्बर नई बस्ती जाने वाले रास्ते में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध तस्करी

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

की रोकथाम करने हेतु गश्त एवं चेकिंग के दौरान जब पुलिस कर्म0गण अपने निजी वाहन से राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर –काशीपुर 16 नम्बर नई बस्ती जाने वाले रास्ते के पास बने प्रतिक्षालय के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति

प्रतिक्षालय के अन्दर जूट के बोरे जिसमें कुछ भरा हुआ पदार्थ प्रतीत हो रहा है तथा एक प्लास्टिक का सफेद कट्टा जो किसी पदार्थ से भरा हुआ प्रतीत हो रहा है अपनी दोनों टांगों के बीच में फंसाकर रखा हुआ है , हम पुलिस वालों के पास जाने पर उक्त व्यक्ति शकपकाया और उठकर भागने का प्रयत्न करने लगा शक होने पर उक्त व्यक्ति को मौके पर ही रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

रोक कर नाम पता पूछते हुये भागने का कारण पूछा तो इसने अपना नाम राजवीर S/O छोटे उम्र 32 वर्ष निवासी नई बस्ती नं0- 16 पीरुमदारा रामनगर (नैनी0) बताया।

मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर के समक्ष दोनों कट्टों को खोला गया तो उन दोनों कट्टो में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ । दोनों कट्टों का अलग –अलग वजन किया गया तो दोनों कट्टों में भरे गांजे का कुल वजन 29.600 KG गांजा बरामद हुआ । अंतः अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा रामनगर पुलिस टीम को ₹5000/-रु0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

पुलिस टीम मे उ0नि0 प्रेम,उ0नि0 राजेश जोशी,कानि0 हेमन्त सिंह,कानि0 गगन भण्डारी,कानि0 भगवत परिहार
मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT