ट्रेन के इंजन के चपेट में गाय के आने से दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रेलवे ट्रैक पर जानवरों की ट्रेन की चपेट में आने की खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में बड़ी खबर लाल कुआं क्षेत्र से भी सामने आ गई है यहां पर बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या:- 05351 के इंजन की चपेट में आने से गाय की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान रेलगाड़ी लगभग 20 मिनट विलंब के बाद रवाना हो सकी।मंगलवार की प्रातः लगभग 8:15 बजे पन्तनगर आउटर सिग्नल से लालकुआं स्टेशन की ओर आते समय खड्डी मोहल्ले के ठीक सामने रेल पटरी क्रॉस कर रही एक विशालकाय गाय अचानक बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन के बंपर से टकरा गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

और ट्रेन के इंजन के आगे पटरी के बीचो-बीच गिर गयी, जिसके बाद उक्त रेलगाड़ी गाय को लगभग 50 मीटर तक घसीटती हुई चलती रही और इस दौरान उक्त गाय बंपर तथा पटरियों के बीच बुरी तरह फस गई थी,इंजन चालक ने ट्रेन को रोक कर कई बार आगे पीछे किया परंतु विशालकाय गाय नहीं निकल सकी, तथा गाय इतनी बुरी तरह बीच में फस गई थी कि इंजन भी आगे पीछे नहीं हो पा रहा था, वह तो चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन रोक ली, अन्यथा इंजन या कुछ बोगी पटरी से भी उतर सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

लगभग 20 मिनट तक ट्रेन उसी स्थान पर खड़ी रही, इस बीच काफी देर तक गंभीर रूप से दबी गाय बुरी तरह कराह रही थी, परंतु काफी देर बाद गाय की दर्दनाक मौत हो गयी। बाद में रेल कर्मियों, जीआरपी पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उक्त बंपर के भीतर फंसी हुई मृत गाय को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उसके बाद रेलगाड़ी लालकुआं रेलवे स्टेशन में लगभग 20 मिनट विलंब के बाद पहुंच सकी। तथा काशीपुर को रवाना हुई

Ad_RCHMCT