ब्रेकिंग-अवैध रूप से चल रही आरा मशीन पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,किया सील,अवैध रूप से रखे सागौन के गिल्टे किये बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-बुधबार को प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर कुन्दन कुमार के निर्देशन में तथा प्रदीप कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जसपुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा काशीपुर रेंज अंतर्गत एक अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को सील किया गया

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

तथा परिसर में सागौन के अवैध रूप से रखे हुए कुल 35 गिलटे बरामद किए। अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को सील कर दिया गया है। अवैध प्रकाष्ठ को भारतीय वन अधिनियम,1927 की सुसंगत धाराओं में सीज करते हुए प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वन विभाग की टीम में काशीपुर रेंज, दक्षिणी जसपुर रेंज तथा वन सुरक्षा दल के कार्मिक मौजूद थे।

Ad_RCHMCT