इंटरसैप्टर ने शराब के नशे मे वाहन चलाने पर 01 चालक को किया गिरफ्तार,पिक-अप सीज

ख़बर शेयर करें -

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से / रैश ड्राइविंग करने वालें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 उमेश चंद्र ,का0 रविशंकर राणा द्वारा पोस्ट आफिस अल्मोड़ा पर चैकिंग के दौरान पिकप संख्या UK01CA 0813 को रोककर चैक किया गया, वाहन चालक जीवन राम पुत्र स्व0 शेर राम निवासी बरसीमी लोधिया अल्मोड़ा नशे में लड़खड़ा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

जिसका अल्कोमीटर टेस्ट करने पर पाया कि अत्यधिक शराब के नशे में है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, शराब के नशे में वाहन चलाने पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया ।वाहन में रखे पानी के सिंटेक्स को वाहन चालक की सुपुर्दगी में दिया गया।

Ad_RCHMCT