BREAKING-रामनगर के अनुज रावत ने IPL मे दिखाया जौहर, 6 छक्के मार कर खेली अर्धशतकीय पारी,दीजिए बधाई।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-रामनगर के अनुज रावत ने IPL मे दिखाया जौहर, 6 छक्के मार कर खेली अर्धशतकीय पारी,दिजिए बधाई।।

उत्तराखंड के रामनगर से अच्छी खबर यहाँ TATA IPL 2022 में शनिवार को हुए बेंगलुरु और मुंबई के मुकाबले में रामनगर निवासी अनुज रावत ने जमकर रन बनाये।

अनुज 47 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और 2 चौके निकले।और उन्हें मैन आफ द मैच आवर्ड भी मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बता दें कि मूलरूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिला रामनगर निवासी अनुज रावत को आईपीएल के लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था।

रामनगर के गांव रूपपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह रावत के छोटे बेटे अनुज रावत विकेटकीपर हैं। अनुज 2012 से दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। वह रणजी मैच भी खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 4,400 से अधिक लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹11 करोड़; पारदर्शिता पर दिया जोर

पिता वीरेंद्र रावत ने बताया कि अनुज को 2012 में दिल्ली की एक एकेडमी में भेजा था। पिछले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से डेब्यू किया था। अनुज को पिछले साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला था। लेकिन इस बार उन्हें RCB ने शुरूआत से ही टीम मे रखा है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

वहीं अनुज रावत को मैन ऑफ द मैच मिलने पर परिवार में खुशी की लहर है।

Ad_RCHMCT