BREAKING-भाई के जेल जाने पर बहिन ने संभाला नशे का कारोबार,भारी मात्रा मे स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-भाई के जेल जाने पर बहिन ने संभाला नशे का कारोबार,भारी मात्रा मे स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार।।

BREAKING-भाई के जेल जाने पर बहिन ने संभाला नशे का कारोबार, 51.10 ग्राम स्मैक व स्मैक से कमाएं 40,320 रुपयों के साथ 01 महिला नशा तस्कर एसओजी उधमसिंहनगर की गिरफ्त में।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा एस0ओ0जी0 को नशे का कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे।

पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली जनपद उधमसिंह नगर के निर्देशन एंव पर्वेक्षण में एस०ओ०जी० उधमसिंह नगर की टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर एस०ओ०जी०/ ए0डी0टी0एफ0 की टीम व थाना रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को चैकिंग के दौरान

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

गुरुनानक डिग्री कॉलोज प्रीत बिहार रुद्रपुर के पास से तोष कौर पत्नी गुरनाम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गिधौर नानकमत्ता हाल निवासी प्रीत बिहार कालोनी रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता के कब्जे से कुल 51.10 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक से कमाएं 40320/- रु0 नगद बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह नानकमत्ता थाने के हिस्ट्री सीटर तारा सिंह की बहन है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

तथा नानकमत्ता के ही ग्राम गिधौर निवासी लाली, कंक्की व उनके नौकर कुल्वन्त उर्फ कन्तू से 2000/- रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक व काला बूटा गिधौर निवासी बिट्टू से नशे के इंजैक्शन लाकर जीरो बन्दा नानकमत्ता व रुद्रपुर के प्रीत बिहार क्षेत्र में बेचती है।

नानकमत्ता पुलिस द्वारा लगभग 06 माह पूर्व तारा सिंह को अवैध स्मैक व नशे के इंजैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया था वह तब से जेल में है और तारा सिंह का कारोबार उसकी बहन तोष कौर द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

गिरफ्तार अभियुक्ता तोष कौर उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर 290/2022 धारा 08/21/29 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता – में FIR NO तोष कौर पत्नी गुरनाम सिंह निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता हाल निवासी प्रीत बिहार कालोनी रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर उम्र 32 वर्ष।

Ad_RCHMCT