रोड एक्सीडेंट में हुई ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं सर दुर्घटनाएं कितनी खतरनाक हो सकती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 74 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सुबह लगभग 4:00 बजे एक सूचना मिली थी कि एक सड़क दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"


जब वह मौके पर पहुंचे हैं तो इस सड़क दुर्घटना में यह पता चला कि एक ट्रक का टायर खराब हो गया था। ट्रक चालक टायर को बदल रहा था। तभी तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने ट्रक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता


हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रक में ही फंस गया, जिसके बाद हाइड्रा मशीन मंगा कर कैंटर चालक को चेसिस के अंदर से निकाला गया। मृतक की पहचान कर ली गई है। वह गजरौला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Ad_RCHMCT