BREAKING-दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर डूबा,परिवार मे कोहराम,SDRF ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

शुक्रवार को नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा देर रात SDRF को सूचित कराया गया था कि जाखन चौकी क्षेत्र में एक लड़का नाम अभिषेक (उम्र 16 वर्ष) पुत्र अशोक महतो पता मानव कल्याण केन्द्र 35A कैनाल रोड़ किशनपुर देहरादून लापता है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जो दिन में अपने साथियों के साथ जाखन क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। आशंका है कि वह डूब गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पानी का दबाव व अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज शनिवार की प्रातः SDRF की डीप डाईविंग टीम डाकपत्थर से पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पहुंची।

गहन सर्चिंग के दौरान SDRF के डीप डाइवर आरक्षी लक्ष्मण सिंह द्वारा गहराई में जाकर उक्त लड़के के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

SDRF टीम में निम्न शामिल रहे-
1) HC सुरेश तोमर
2) आरक्षी विक्रम सिंह
3) आरक्षी बलवीर सिंह
4)आरक्षी संदीप
5)आरक्षी लक्ष्मण सिंह
6) चालक सुनील तोमर

Ad_RCHMCT