शिखर फॉल,मालदेवता में घूमने आया किशोर डूबा,SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND NEWS

जनपद देहरादून-यहाँ डूबा किशोर, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।।

आज प्रातः डायल 112 देहरादून द्वारा समय 7:58 पर SDRF को सूचित कराया गया एक कॉलर नाम अभिषेक थापा द्वारा बताया गया कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है ।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ आज सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

SDRF टीम में निम्न शामिल रहे-
1) HC रवि चौहान
2)FM योगेश रावत
3)FM प्रवीण चौहान
4)आरक्षी सुशील कुमार
5)आरक्षी मुकेश रावत
6) टीकू
7)उपनल चालक चन्दन सिंह

Ad_RCHMCT