घरों और आबादी से पकड़े 4 (चार) दर्जन से अधिक सांपो को हरेला पर्व पर किया घने जंगल मे आजाद।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-गर्मी और उमस से साँपो का आबादी में निकलना अधिक बढ़ गया है। रोजाना 12 से 14 सांपो की सूचनाये घर मे घुस आने व दिखाई देने की सेवा द स्नेक को प्राप्त हो रही है।

उसी क्रम सेव द स्नेक संस्था के संरक्षक जितेंद्र पपने के दिशानिर्देशन, अध्यक्ष व सर्प विशेषज्ञ चैंद्रसेन कश्यप ओर उनकी पूरी टीम दिन रात सांपो की जान बचाने में जुटी है गर्मी से सांप अधिक परेशान है और उससे बचने के लिए घरों में घुस आ रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

किन्तु हमारा सभी से अनुरोध हैं की सांप दिखाई देने पर किसी भी प्रकार की छेड-छाड़ न करे अधिक घटनाये सर्पो के काटने की सामने आ रही है साँप इस मौसम थोड़े चिड़चिड़े स्वभाव में रहते है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

आज भी संस्था द्वारा कुल : 48 साँप* कोसी वन क्षेत्र में आजाद किये गए। जिनमे 2- रसेल्स वाईपर, 11- कोबरा, 8- अजगर, 16- धामन, 5- गोय(monitor lizard), 1- कॉपर हैडेट ट्रिनकेट, 1- चेकरेड कीलबक, 1- कॉमन सैंड बोआ, 3- वुल्फ स्नेक आदि शामिल है।

इस मौके पर कोसी रेंज वन प्रभाग से वन दरोगा बीरेंद्र प्रसाद पांडेय, सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप, चालक मनोज रावत व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन दरोगा चंद्रदत्त पांडेय, वन आरक्षी शीला, वन आरक्षी भावना गोला, वन आरक्षी सलोनी पाल, सर्प विशेषज्ञ किशन कश्यप

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

वन श्रमिक सुमन, बालम अधिकारी, चालक कमलेश चंद्र, तथा सेव द स्नेक एन्ड वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी के अनुज कश्यप, विक्की कश्यप,राजेश कश्यप, महेंद्र आर्य,अवदुल वाहिद, गीता कश्यप, सोनिया सत्यवाली,अमित आदि लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT