ब्रेकिंग-रामनगर क्षेत्र से गुमशुदा महिला एवं बच्चे को पुलिस ने मेरठ उ0प्रदेश से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

ख़बर शेयर करें -

चौकी मालधनचौड़ कोतवाली रामनगर पुलिस ने गुमशुदा महिला एवं उसके 07 वर्ष बच्चे को मेरठ उ0प्रदेश  से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

रामनगर-वादी चन्दर राम पुत्र भवानी राम नि- शिवनाथपुर नई बस्ती, मालधन चौड कोतवाली रामनगर जनपद नैनीताल द्वारा चौकी मालधन चौड़, कोतवाली रामनगर में आकर तहरीर दी गई कि उसकी बहु खुसी देवी पत्नी शंकर लाल दिनांक  06.08.2022 से अपने ससुराल

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

शिवनाथपुर नई बस्ती, मालधन चौड से अचानक अपने पुत्र देव उम्र 07 वर्ष को साथ लेकर घर से लापता है जिसे परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया परंतु नहीं मिली।

जिस संबंध में कोतवाली रामनगर में गुमशुदगी पंजीकृत कर पुलिस टीम, भूपेंद्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी मालधन चौड़, ,कांस्टेबल जयवीर सिंह के द्वारा गुमशुदा की तलाश करने हेतु क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सुरागरसी पतारसी करते हुए गुमशुदा उपरोक्त एवं उसके 07 वर्ष पुत्र देव को सोमवार को मेरठ उ0प्रदेश से  बरामद कर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम:- भूपेंद्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी मालधन चौड़, कोतवाली रामनगर,कांस्टेबल जयवीर सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT