BREAKING-शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

दिनेशपुर क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमवार को वादिनी xyz थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा तहरीर बावत अजय सिंह पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम लालपुरी कुल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने, वर्तमान में वादिनी दो तीन महीने की गर्भवती होने, अजय सिंह को बताने पर विवाह करने के लिये कहने पर डराने धमकाने गर्भपात करने के लिए कहने 1 विषयक दाखिल की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO – 150/2022 धारा 376 भा0द0वि0 बनाम अजय सिंह पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम लालपुरी कुल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही :- घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारी गणों द्वारा उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त के क्रम में दिनेशपुर पुलिस द्वारा आज मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियोग में नामजद

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

अभियुक्त अजय सिंह पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम लालपुरी कुल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लालपुरी है श्रीमरी ब्लाक को जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT