BRRAKING-चेन स्नेचिंग के 02 आरोपियों को काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BRRAKING-चेन स्नेचिंग के 02 आरोपियों को काशीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

शनिवार को वादी मुकदमा मनीष श्रीवास्तव पुत्र स्व0 प्रेम कुमार श्रीवास्तव निवासी प्रेमरानी भवन गिरीताल काशीपुर उधम सिंह नगर ने थाने पर तहरीरी सूचना अंकित कराई कि प्रातः के समय जब उसकी माता पूजा के लिए जा रही थी।

तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी माता को जोर से धक्का देकर उनकी गले में पहनी सोने की चेन लूट कर भाग गया। जिसके आधार पर कोतवाली काशीपुर पर FIR N 346/2022 धारा 392 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई उक्त चेन स्नेचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसके द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास के करीब 30 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आज प्रातः अभियुक्त सुरजीत कुमार एवं बलदेव सिंह को वादी मुकदमा के लूटी हुई सोने की चैन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

इसके अतिरिक्त अभियुक्त गांव के कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह लंबे समय से स्मैक के नशे की गिरफ्त में है

तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये वह जेबखर्चे के लिये छिनौती एवम चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे पूर्व भी दोनों अभियुक्त चोरी में थाना आईटीआई से जेल जा चुके हैं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

नाम पता अभियुक्त–
1- बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 दुर्गा कॉलोनी थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर
2- सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री निवासी सैनिक कॉलोनी निजड़ा फार्म थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर

बरामद माल
1- एक अदद चेन का टुकड़ा पीली धातु एवं एक नाजायज चाकू अभियुक्त बलदेव से बरामद
2- एक अदद चेन का टुकड़ा पीली धातु एवं एक नाजायज चाकू अभियुक्त सुरजीत से बरामद

Ad_RCHMCT