जनपद रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना,सर्चिंग के दौरान बरामद हुआ शव,वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना, सर्चिंग के दौरान बरामद हुआ शव।।

शनिवार को देर रात्रि एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गौरीकुंड के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सोनप्रयाग से इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

सर्चिंग के दौरान ही रेस्क्यू टीम को नदी में एक शव दिखाई दिया जो संभवतः 4 दिन पूर्व डूबे हुए व्यक्ति का था, जिसकी सर्चिंग भी पूर्व की गई थी।

रेस्क्यू टीम द्वारा शव को बॉडी बैग में डालकर नदी के तेज बहाव को पार करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

जिला पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की शिनाख्त मध्यप्रदेश निवासी बैजनाथ मिश्रा, उम्र 69 वर्ष के रूप में की गई।

Ad_RCHMCT