उत्तराखंड में बजट जनभावनाओं के अनुरूप तैयार होगा, जनता से लिए जाएंगे सुझाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार आगामी बजट को पूरी तरह से जनभावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शुक्रवार को देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बजट को और अधिक लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

प्रदेश सरकार ने फिर से बजट निर्माण में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके तहत महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा’ स्लोगन के तहत देवभूमि की जनता से सुझाव मांगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

वित्त मंत्री ने इस पहल को सरकार की एक नई परंपरा बताते हुए कहा कि इस बार बजट से पहले जनता के सुझाव लिए जाएंगे। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 9 फरवरी 2025 तक बजट सुझाव भेजने की अपील की गई है। इस तरह, सरकार बजट में जनता की आवाज को प्रमुखता देने की कोशिश कर रही है, ताकि बजट का हर पहलू आम नागरिक की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं से मेल खाता हो।

Ad_RCHMCT