हल्द्वानीः अतिक्रमण पर फिर हुई कार्रवाई, सामुदायिक भवन से हटाए अवैध कब्जे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इंदिरा नगर छोटी लाइन में स्थित सामुदायिक भवन पर किए गए अवैध कब्जे को नगर निगम की टीम ने हटा दिया है, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

नगर निगम की टीम ने इस भवन का निरीक्षण कर यह पाया कि यहां लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सामुदायिक भवन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट रूप से कहा कि नगर निगम किसी भी अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगा और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में हर किसी को कानून का पालन करना होगा और अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

Ad_RCHMCT