कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी यह बड़ी बात कह कर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को दे रहे हवा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। यहां भाजपा के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह कहकर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को नई दिल्ली जा रहे हैं।

चर्चा है कि नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि उनके दिल्ली दौरे का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जब-जब सीएम दिल्ली जाते हैं, कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं जोर पकड़ लेती हैं। लेकिन इस बीच मंत्री जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  मदन कौशिक ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर चर्चा।

मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रवास के बाद जिलों के दौरों पर निकले हैं। अचानक उनके बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके साथ संगठन की नई टीम और दायित्वों की घोषणा की संभावना ने भी जोर पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्गों का मानसून से पहले दुरुस्तीकरण, मुख्य सचिव की समन्वय बैठक।


दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी टीम बनानी है। प्रदेश सरकार में दायित्वों का आवंटन होना है और मंत्रिमंडल में खाली तीन कुर्सियां भी भरी जानी हैं। इन तीनों मसलों पर केंद्रीय नेतृत्व से संगठन और सरकार के स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय होना है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरों की सरिता में डूबा कॉलेज: क्लासिकल, लोक और भजन गायन प्रतियोगिता में छात्रों ने बिखेरा संगीत का जादू

Ad_RCHMCT