निकाय चुनाव- मतदाता सूची त्रुटि सुधार के लिए इस दिन से लगेंगे कैंप

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर पालिका परिषद एवं नगर निगम की मतदाता सूचियों में कई मतदाताओं के नामों की अनुपस्थिति और अंकित नामों में त्रुटियों के संबंध में शिकायतों के समाधान के लिए 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2024 तक कुल 5 दिनों के लिए नामावली में त्रुटि संशोधन हेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

प्रभारी अधिकारी पंचस्थानि चुनावालय, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि इन शिविरों में नामावली में लिपिकीय या मुद्रण की त्रुटियों को ठीक करने के साथ ही छूटे नामों को सम्मिलित किया जाएगा। यदि निर्वाचकों के नाम छूट जाने की शिकायत की जाती है और यह शिकायत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जांच के उपरांत सत्य पायी जाती है, तो आयोग के निर्देशों के तहत नाम सम्मिलित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डे ने शिविरों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

नगर निगम के वार्ड 1 से 10 तक के लिए आचार्य प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला, वार्ड 11 से 20 तक उप निदेशक जलागम, वार्ड 21 से 30 खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी, और अन्य वार्डों के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों का नामांकन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

मुख्य विकास अधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को संबंधित वार्ड के मतदान केन्द्रों और मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन कर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT