रजत जयंती का जश्नः पुलिस अफसरों और महान विभूतियों को मिला गौरव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में एक भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसमें दोनों गणमान्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रदेश की प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

सम्मानित हस्तियों में प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा और उद्यमी देव रतूड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा, प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय टॉम आल्टर को मरणोपरांत गौरव पुरस्कार दिया गया, जिसे उनके पुत्र जिमी आल्टर ने ग्रहण किया। इसी क्रम में स्वर्गीय सुशीला कॉलोनी, स्वर्गीय गौरा देवी, प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक स्वर्गीय प्रणव वल्दिया, वीरांगना स्वर्गीय तीलू रौतेली और साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी को भी मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

पुलिस विभाग से आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, देहरादून एसएसपी अजय सिंह, आईपीएस श्वेता चौबे और सरिता डोभाल सहित कई अधिकारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Ad_RCHMCT