मुख्यमंत्री धामी रविवार को नैनीताल जिले के दौरे पर, ये है पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रविवार, 28 सितंबर 2025 को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद पहुंचेंगे। अपर जिलाधिकारी नैनीताल, शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और लगभग 10:40 बजे बीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान में अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री श्री धामी सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:45 से 13:05 बजे तक स्थानीय विद्यालय के ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:45 बजे नैनीताल से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनपद के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण भी करेंगे।

Ad_RCHMCT