असोम के पुलिस अधिकारी के बेटे से रैगिंग पर मुख्यमंत्री गंभीर, डीजीपी को दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में असोम में तैनात पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ हुई रैगिंग एवं यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को निष्पक्ष व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह ने ट्वीटर पर यह मामला उठाते हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की थी।

इस मामले में पुलिस पिछले हफ्ते पीड़ित छात्र व उनके पिता के वीडियो कालिंग पर प्रारंभिक बयान दर्ज कर चुकी है और उन्हें मजिस्ट्रेटी बयान के लिए देहरादून बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

देहरादून के एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में पिछले हफ्ते असोम निवासी आठवीं कक्षा के छात्र के साथ रैगिंग एवं यौन-उत्पीड़न का मामला सामने आया था। छात्र के पुलिस अधिकारी पिता ने असोम में जीरो एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसे जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया गया।

पीड़ित छात्र ने पुलिस को दिए बयान में 12वीं के चार-पांच छात्रों पर आरोप लगाया है। घटना मार्च की बताई जा रही है। आरोप है कि जब छात्र के पिता की ओर से इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पिता छात्र को अपने साथ वापस ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

वहीं, घटना को लेकर समाजसेवी संगठनों ने स्कूल परिसर में हंगामा भी किया व पुलिस के साथ ही शिक्षा विभाग भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक बयान के आधार पर स्कूल में निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ भी की थी। अब पुलिस पीड़ित छात्र व उसके पिता का देहरादून आने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इस प्रकरण में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह ने ट्वीटर पर घटना का जिक्र करते हुए स्कूल प्रशासन के रवैये के प्रति हैरानी जताई है। उन्होंने स्कूल प्रशासन की ओर से लिए गए कुछ निर्णयों पर भी अपना रोष जताया है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी से इस संबंध में उचित कार्रवाई की अपेक्षा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिष्ठित बोडिंग स्कूल में हुई घटना संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस महानिदेशक को घटना की उचित व निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Ad_RCHMCT