वादियों में मुख्यमंत्री, हाथ में चाय का कप — गैरसैंण में दिखा धामी का नया अंदाज़

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक अलग ही अंदाज में लोगों से जुड़ाव दिखाया। उन्होंने चंद्र सिंह नेगी के चाय प्रतिष्ठान पर न केवल चाय की चुस्कियों का आनंद लिया, बल्कि खुद अपने हाथों से चाय भी बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सरकार की विकास एवं जनकल्याण योजनाओं पर फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में कुछ समय रुकने से उन्हें स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का विशेष अवसर मिला है। उन्होंने गैरसैंण को केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि अपार संभावनाओं वाला एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यहां की मनमोहक वादियां, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण हर आगंतुक को एक अलग ऊर्जा और अनुभव प्रदान करते हैं।”

उन्होंने जनता की सहभागिता को राज्य के विकास की नींव बताते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सतत रूप से कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

मुख्यमंत्री का यह सहज, जनसंपर्क भरा अंदाज़ स्थानीय लोगों में उत्साह भर गया और उन्होंने इस मुलाकात को व्यक्तिगत जुड़ाव का एक अनोखा अनुभव बताया।

Ad_RCHMCT