जूनियर ट्रैफिक फोर्स के बच्चे अब हल्द्वानी में यातायात पुलिस को करेंगे सहयोग।।

ख़बर शेयर करें -

जूनियर ट्रैफिक फोर्स के बच्चे अब हल्द्वानी में यातायात पुलिस को करेंगे सहयोग।।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय एवं यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा जनपदों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु जूनियर ट्रैफिक फोर्स को फील्ड में उतारने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी अपराध एवं यातायात नैनीताल द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न निजी स्कूलों के कुल 11 छात्र/ छात्रों, को स्वैच्छिक रूप से जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

तथा जूनियर ट्रैफिक फोर्स में सम्मिलित सभी छात्रों को टी-शर्ट एवं कैप वितरित किये गए। डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी अपराध एवं यातायात नैनीताल द्वारा जूनियर ट्रैफिक फोर्स में शामिल छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही “TRAFFIC EYE APP एवं ’’डायल 112’’ के संबंध में जानकारी दी गयी।

Ad_RCHMCT