भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख: मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन; बोले—'आधार न बनने पर अकाउंट बेस्ड पेमेंट से मिले लाभ'

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में 4 मदरसे सील; सीएम धामी बोले—'आधुनिक व मुख्यधारा की शिक्षा से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Ad_RCHMCT