ये नगर पंचायत बनी स्वच्छता मॉडल की मिसाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लालकुआं नगर पंचायत ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत को ‘अटल निर्मल पुरस्कार 2024-25’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह और सभासद भुवन पांडे को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

इस सम्मान के पीछे नगर पंचायत की निरंतर प्रयास, मजबूत सफाई व्यवस्था और जन-जागरूकता अभियान की बड़ी भूमिका रही है। चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि सफाई के प्रति नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता का प्रमाण है।

इससे पहले, 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में, लालकुआं नगर पंचायत को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम.सी. पांडे को 'ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन' की मानद फेलोशिप

चेयरमैन लोटनी ने पुरस्कार को समस्त नगरवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि इस तरह की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पुरस्कार प्राप्त करना नहीं, बल्कि नागरिकों में स्थायी रूप से स्वच्छता की आदत विकसित करना है।” उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था में बड़े सुधार किए हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया।

Ad_RCHMCT