सीएम धामी का बड़ा बयान: सिंधु जल संधि पर रोक आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर अब अमल शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का निर्णय पाकिस्तान को करारा जवाब है, जो आतंक को संरक्षण और समर्थन देता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ये साहसिक और निर्णायक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की ज़ीरो टॉलरेंस नीति को प्रतिबिंबित करते हैं, बल्कि देश के दुश्मनों को स्पष्ट संदेश भी देते हैं कि अब भारत हर आतंकी हमले का मुँहतोड़ जवाब देने को पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, “खून और पानी अब एक साथ नहीं बह सकते। भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंक को बढ़ावा देने की उसकी नीतियों का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करना, वीजा प्रतिबंधों जैसे अन्य सख्त कदम भी इसी श्रृंखला का हिस्सा हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कठोर और स्पष्ट नीति को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

धामी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम ना सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में हैं, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सख्त स्थिति को भी दर्शाते हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “अब देश चुप नहीं बैठेगा। हर आतंकी हमले का जवाब मिलेगा और हर दुश्मन को उसकी भाषा में समझाया जाएगा।

Ad_RCHMCT