उत्तराखंड की बेटियों के लिए खास, सीएम ने किया ‘लीडिंग लेडीज’ का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में लेखक वेणु अग्रहरा ढींगरा की पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। साथ ही, साहित्य का समाज और संस्कृति में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों, विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ने और प्रेरित होने का संदेश देगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

धामी ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है, और आज बेटियां हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि राज्य की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है, और इसे संजोने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से राज्य में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना है। इस सम्मेलन के बाद कई प्रवासियों ने अपने मूल गांवों के विकास में योगदान देने और प्रदेश के विकास में सहयोग करने की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, दून इंटरनेशनल स्कूल समूह के संस्थापक डी.एस. मान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT