यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित दीक्षिता व मीनाक्षी को आयुक्त ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में पीलीकोठी बृजवासी कालोनी निवासी दीक्षिता जोशी यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल करने पर आयुक्त श्री दीपक रावत ने आवास पर जाकर बधाई दी।

दीक्षिता ने आयुक्त को बताया कि उनकी आर्यमान बिडला स्कूल हल्द्वानी से 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक तथा हिमाचल से एमटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

आयुक्त ने दीक्षिता जोशी को शुभकामनायें देेते हुये कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी आवास से ही की है यह हमारे नौजवान बच्चों के लिए एक अच्छी सीख है। उन्होंने कहा कि बडे शहरों के साथ ही छोटे शहरोें के बच्चे भी अपनी लगन व मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने दीक्षिता जोशी के पिताजी इंदु कुमार जोशी एवं माताजी दीपा जोशी के साथ ही पूरे परिवार को शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

इसके पश्चात सिविल सेवा परीक्षा में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मीनाक्षी आर्या के 444रैंक आने पर आयुक्त श्री दीपक रावत ने उनके आवास पर जाकर बधाई दी। मीनाक्षी आर्या ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाडी से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात श्रीनगर गढवाल से बीटेक किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

आयुक्त ने मीनाक्षी आर्या को शुभकामनायें देेते हुये कहा कि जो कार्य लगन व मेहनत से किया जाता है उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने स्वयं अध्ययन कर इस सफलता को अर्जित किया है। उन्होंने मीनाक्षी के पिताजी दीवान राम, माताजी जानकी देवी के साथ ही पूरे परिवार को शुभकामनायें दी। 

Ad_RCHMCT