गौला नदी का खनन सत्र बढ़ा, अब इस दिन तक हो सकेगी उपखनिज निकासी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने गौला नदी में खनन निकासी सत्र को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

अपर सचिव उत्तराखंड शासन लक्ष्मण सिंह द्वारा जारी पत्र में महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई उत्तराखंड को निर्देशित किया गया है कि गौला नदी के क्षेत्रफल 1497 हेक्टेयर नदी तल वन क्षेत्र में खनन पट्टे की समय अवधि बढ़ाई गई है। जिसमें वर्तमान खनन सत्र की समाप्ति की तिथि 30 जून 2023 तक अनुमति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उधर स्टोन क्रेशर एसोसिएशन ने खनन क्षेत्र बढ़ाए जाने को लेकर सरकार का धन्यवाद अदा किया है। स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि खनन सत्र बढ़ाए जाने से हजारों मजदूर वाहन स्वामियों और स्टोन क्रेशर के हित में सरकार द्वारा फैसला लिया गया है जिससे वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

Ad_RCHMCT